Tuesday, October 20th, 2026

स्कूली छात्रा से गैंगरेप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पत्थलगांव
स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली, वहीं 6 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने कल ही दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पत्थलगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूली छात्रा अपने दोस्त के साथ पतरापाली के पास के छिंदबहरी जंगल घूमने के लिए पहुंचे थे। वहीं दूसरी ओर पतरापाली क्षेत्र के 9 युवक भी वहां पर आए थे जिन्होंने नाबालिग छात्रा व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने छात्रा की भी जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। नाबालिग छात्रा जैसे तैसे जंगल से निकल कर वहां से गुजर रहे लोगों से मदद मांगी और पत्थलगांव थाने पहुंची। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कल ही दो नागालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे कड़ी से पूछताछ की गई। इसी दौरान दोनों युवकों की निशानदेही पर आज एक और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार चल रहे 6 युवकों की तलाश अब पुलिस कर रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय